Biography of Miss World 2017 Manushi Chhillar
मानुषी छिल्लर फॅमिली | Manushi Chhillar’s Family:
आज हम एक ऐसी लड़की के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसने छोटे शहर से होने के बावजूद अंतराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी| दोस्तों हम बात करने जा रहे हैं हाल ही में मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने वाली भारतीय मानुषी छिल्लर के बारे में| मानुषी हरयाणा में सोनीपत के पास के छोटे से शहर गोहाना की रहने वाली हैं और जाट फॅमिली से बिलोंग करती हैं| मानुषी के पिता डॉ. मित्र बासु छिल्लर एक साइंटिस्ट हैं और माँ डॉ. नीलम छिल्लर एसोसिएट प्रोफेसर हैं| मानुषी खुद भी मेडिकल की छात्रा हैं और सोनीपत से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित खानपुर कलां कस्बे में ही स्थित भगत फूलसिंह मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं|
मानुषी छिल्लर के ख़िताब | Titles of Manushi Chhillar:
इस से पहले पिछले साल सितंबर में आयोजित प्रतियोगिता में वह ‘मिस कैंपस प्रिंसिस’ चुनी गई थीं| इसके बाद ‘मिस हरियाणा’ और फिर 25 June 2017 को ‘मिस इंडिया’ का ख़िताब और अब 18 November 2017 को वह मिस वर्ल्ड बन गयी हैं|
मानुषी का जन्म 14 May 1997 को सोनीपत हरयाणा में हुआ| मानुषी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई संत थॉमस स्कूल नयी दिल्ली से की और अभी भगत फूल सिंह सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS कर रही हैं| वह एक प्रशिक्षित कुचीपुडी नर्तक है, और उन्होंने महान नर्तक राजा और राधा रेड्डी और कौशल्या रेड्डी से प्रशिक्षण लिया है। मानुषी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में भी भाग लिया है।
पढ़ाई के मामले में भी मानुषी कुछ कम नहीं हैं| दसवीं कक्षा में वह पूरे स्कूल में अव्वल आई थी और बाहरवीं कक्षा में इंग्लिश में 96% लेकर सीबीएसई आल इंडिया टोपर रही थी|
मानुषी मिस वर्ल्ड जीतने वाली छठी भारतीय महिला है, इनसे पहले 1966 में रीटा फरिआ, 1994 में ऐश्वर्या राय, 1997 में डायना हेडेन, 1999 में युक्ता मुखी और फिर 2000 में प्रियंका चोपड़ा|मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली मानुषी छिल्लर को दुनिया के कोने-कोने से बधाइयां मिल रही हैं| मानुषी जितनी खूबसूरत हैं उतनी अक्लमंद और हाजिरजवाब भी हैं| मिस वर्ल्ड के फाइनल राउंड में उन्होंने एक सवाल का ऐसा जवाब दिया कि दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का क्राउन उनके नाम हो गया| उनसे पूछा गया था कि किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए| इस पर उन्होंने जवाब दिया था कि एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सैलरी की बात है, तो इसका मतलब रुपयों से नहीं बल्कि सम्मान और प्यार से है| उनके इस जवाब की खूब सराहना हो रही है|
दोस्तों स्त्री की उन्नति या अवनति पर ही राष्ट्र की उन्नति निर्भर है। और हम मानुषी के माता पिता को भी नमन करते हैं जिन्होंने मानुषी के मिस वर्ल्ड बनने के सफर में हर कदम पर साथ दिया|
The post मानुषी छिल्लर बायोग्राफी | Miss World 2017 Manushi Chhillar Biography appeared first on Digital Khabar.