Quantcast
Channel: Status | Quotes | Shayari | Wishes in hindi for Whatsapp, Fb
Viewing all articles
Browse latest Browse all 377

सोनम कपूर के जीवन परिचय, आय, पति, घर | Sonam Kapoor Biography in Hindi, Income, Husband

$
0
0

सांवरिया फिल्म से अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुवात करने वाली वो जन्नत का नूर, या दिल्ली 6 मैं बिंदास स्टाइल,मासूम सी दिखनी वाली मस्कअली जी हाँ हम बात कर रहे हैं इस व्लॉग मैं सोनम कपूर के जीवन परिचय,आय, पति, घर के बारे मैं बात करते हैं।

सोनम कपूर बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देने वाली एक भारतीय अभिनेत्री है। इनका जन्म 9 जून 1985 को हुआ था, कपूर उन अभिनेत्रिओं मैं से एक है जिनको बॉलीवुड मैं एक फिल्म के सबसे ज्यादा पैसे मिलते हैं सोनम कपूर को फिल्मफेयर और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सहित कई पुरस्कार भी प्राप्त कर चुकी हैं। 2012 में, वह फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 में अपनी आय और लोकप्रियता के आधार पर शामिल हो गयी थी।
sonam-biography hindi

सोनम कपूर के जीवन परिचय, आय, पति, घर | Sonam Kapoor Biography in Hindi, Income, Husband

मशहूर अभिनेता अनिल कपूर जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पे राज़ किया है सोनम उनकी की बेटी हैं, एवं फिल्म निर्माता सुरिन्दर कपूर की पोती हैं। वह निर्माता बोनी कपूर, अभिनेता संजय कपूर की भतीजी हैं। सोनम कपूर के 2 भाई बहन भी हैं, बहन का नाम रिया कपूर और भाई हर्षवर्धन हैं।

उसने यूनिर्वसिटी ऑफ़ ईस्ट लंडन में अपनी पढाई की है और फिर दक्षिण पूर्व एशिया के यूनाईटेड वर्ल्ड कॉलेज में इंटरनेशनल बैकालौरेट (अंतर्राष्ट्रीय स्नातक की डिग्री) पाने के लिये दाखिला लिया। कपूर ने बाद में मुंबई विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की।वह अंग्रेजी, हिन्दी और पंजाबी भाषा में निपुण हैं।

कैरियर
सोनम कपूर की पहली फिल्म सवारियां थी जो 2००7 मैं आयी थी, सोनम कपूर उससे पहले संजय लीला भंसाली के साथ एक सहायक(असिस्टेंट डायरेक्टर) के रूप में काम किया और उनकी फिल्म ब्लैक (2005) के निर्माण के दौरान सोनम ने संजय लीला भंसाली को मदद की। भंसाली ने सांवरिया फिल्म (2007) मैं रणबीर कपूर के साथ सोनम कपूर को भी अभिनय के शटर मैं उतारा, मगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर विफल रही।मगर उनके काम की अच्छी समीक्षा हुई और सब आलोचकों ने उनकी सराहना की।सोनम का एक्टिंग मैं इंट्रेस्ट नहीं था, सोनम को एक्टिंग मैं लाने वाले संजय लीला भंसाली हैं। सोनम को अभिनेत्री बनने के लिए संजय लीला भंसाली ने 1.5 वर्ष तक समझाया|

सोनम कपूर के जीवन परिचय-sonam-kapoor-biography-in-hindi

फिर २००६ मैं फिल्म आयी दिल्ली-6 में अभिषेक बच्चन के साथ एक फिल्म करने का मौका मिला। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक ही चली लेकिन सोनम कपूर के एक्टिंग को अत्यधिक प्रशंसा हुई। उसके बाद फिर सोनम कपूर ने नीरजा, प्रेम रतन धन पायो, रांझा जैसी फिल्मों अपनी बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया।

सोनम ने अपनी पहली फिल्म सावरिया के लिए 35 किलो वजन कम किया था।
इसके बाद, सोनम ने अपने वजन पर काम करना शुरू किया और सिर्फ 1.5 साल में वह अपनी पहली फिल्म ‘सावरिया’ के लिए 35 किलोग्राम उन्होंने वजन कम करलिया था।

हम सभी जानते हैं कि अर्जुन कपूर उसका पहला चचेरा भाई है और दोनों एक दूसरे के करीब हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, रणवीर सिंह भी उनके चचेरे भाई हैं, उनकी मां की ओर से।

भाई: हर्षवर्धन कपूर (अभिनेता)
बहन: रिया कपूर
प्रेमी: आनंद अहुजा (उद्यमी)
स्कूल: आर्य विद्या मंदिर, जुहू, मुंबई
कॉलेज: ईस्ट लंदन विश्वविद्यालय, लंदन
फिल्म डेबूत: सावरिया (2007)
करियर: 2005 – वर्तमान
आयु: 32
ऊंचाई: 5 ‘9 ”
वजन: 57 किलो
आंखों का रंग: काला
बालों का रंग: काला
धर्म: हिंदू
कार: मिनी कूपर, ऑडी ए 6, मर्सिडीज
गृह पता: 31 श्रीनगर, 7 वीं सड़क, जेवीपीडी योजना, मुंबई
शौक: वीडियो गेम खेलना, खरीदारी करना, खरीदारी करना
पसंदीदा भोजन: पाव भाजी
पसंदीदा स्थान: ऑस्ट्रेलिया
पसंदीदा स्पोर्ट्स प्लेयर: एमएस धोनी
वेतन: 5 करोड़- प्रति फिल्म (आईएनआर)
नेट वर्थ: $ 10 मिलियन
एफबी फैन: 15,266,76 9 (https://www.facebook.com/OfficialSonamKapoor/)

ट्विटर अनुयायियों: 1.2 crores(12 million) (https://twitter.com/sonamakapoor)
Instagram अनुयायियों: 1.1 crore(11 million)(https://www.instagram.com/sonamkapoor/)

The post सोनम कपूर के जीवन परिचय, आय, पति, घर | Sonam Kapoor Biography in Hindi, Income, Husband appeared first on Digital Khabar.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 377

Trending Articles